अभिनेता सलमान खान यारों के यार हैं और जमकर दोस्ती निभाते हैं. एक बार फिर से उन्होंने ये साबित कर दिया है की उनकी दोस्ती सबसे बढ़कर है.
अंग्रेजी अखबार मिड डे के अनुसार दरअसल की की शूटिंग पहले पंजाब और हरियाणा में होने वाली थी जहां आमिर खान इन दिनों 'दंगल' की शूटिंग कर रहे हैं. जब सलमान को लगा की आमिर की फिल्म को इस वजह से प्रॉब्लम ना आए तो उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग लोकेशन करजत (महाराष्ट्र) में ही रख ली.
गौरतलब है कि की दोस्ती बहुत गहरी है. वैसे करजत में ही इन दिनों सलमान अपनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग में व्यस्त हैं जो इसी साल दीवाली पर रिलीज होनी है. इसके ठीक बाद वो 'सुल्तान' की शूटिंग में लग जाएंगे.