scorecardresearch
 

तैमूर कब करेंगे फिल्मों में एंट्री? Kareena Kapoor Khan ने बताया

Taimur Ali Khan की मां Kareena Kapoor Khan ने बताया कि वह किस स्टेज के बाद अपने बेटे को सिनेमा में जाते देखना चाहती हैं. करीना कपूर खान के एक्टिंग डेब्यू की बात करें तो उन्होंने 17 साल की उम्र में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था.

Advertisement
X
तैमूर अली खान
तैमूर अली खान

करीना कपूर खान अपने वर्क फ्रंट के साथ साथ बेटे तैमूर अली खान की वजह से भी चर्चाओं में रहती हैं. करीना के बेटे तैमूर भले ही उम्र में अभी बहुत छोटे हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग ऐसी है कि अभी से उनके तमाम फैन पेज बनकर सोशल मीडिया में बन चुके हैं. तैमूर के चाहने वाले जानना चाहते हैं कि वह आखिर कब से फिल्मों में नजर आएंगे?

तैमूर की मां ने फैंस के इस सवाल का जवाब दिया है. वैसे करीना ने 17 साल की उम्र में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था. हालांकि तैमूर को लेकर उनसे जब यह सवाल पूछा जाता है तो करीना का जवाब कुछ और ही होता है. फिल्म इंडस्ट्री में 18 साल बिता चुकी करीना का मानना है कि उन्हें अपना करियर देरी से शुरू करना चाहिए था.

Advertisement

इस साल वीरे दी वेडिंग में नजर आई एक्ट्रेस का मानना है कि उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करनी चाहिए थी.

View this post on Instagram

on

बेटे तैमूर के फिल्मी करियर को लेकर कहती हैं कि "वह अपने 2 वर्षीय बेटे तैमूर को भविष्य में हमेशा इस चीज के लिए पुश करेंगी कि वह पहले अपनी पढ़ाई पूरी करे."

तैमूर अभी से फोटोग्राफर्स के बीच काफी पॉपुलर है. अली खान इन दिनों केपटाउन में हॉलीडे एन्जॉय कर रहे हैं. उनके साथ ही भी हैं. तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. करीना और तैमूर की बॉन्ड‍िंग देखते ही बनती है.

View this post on Instagram

on

बता दें कि फैन्स तैमूर की तस्वीरों का इंतजार करते रहते हैं. उनके लिए फैन्स की दीवानगी का आलम ये है कि कुछ ही दिनों पहले बाजार में नाम का एक खिलौना भी आया था. इस तैमूर डॉल को कई रिएलिटी शोज में भी दिखाया गया था.

View this post on Instagram

A post shared by (@therealkareenakapoor) on

Advertisement
Advertisement