scorecardresearch
 

सागरिका ने युवराज सिंह के साथ पोस्ट की फोटो, हेजल को हुई जलन

हाल ही में मुंबई में हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. इसी बीच इस इवेंट में पहुंचे युवराज सिंह और जहीर खान की वाइफ सागरिका की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है...

Advertisement
X
सागरिका के साथ युवराज सिंह और हेजल कीच
सागरिका के साथ युवराज सिंह और हेजल कीच

मुंबई में हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. इस इवेंट की फोटोज भी खूब लाइक और शेयर की जा रही हैं. इसी बीच इस इवेंट में पहुंचे युवराज सिंह और जहीर खान की वाइफ सागरिका घाटगे की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

हुआ यूं कि सागरिका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर युवराज के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि ट्वीनिंग विद मिस्टर सिंह. इस फोटो में देखकर पता लगता है कि दोनों की ड्रेस का कलर काफी मिलता जुलता है.

'इरादा' के प्रीमियर पर जहीर खान संग नजर आईं सागरिका घाटगे

#twinning with Mr Singh @yuvisofficial - Missed you @hazelkeechofficial . Pic courtesy @zaheer_khan34

A post shared by Sagarika (@sagarikaghatge) on

Advertisement

इस फोटो के पोस्ट होने के बाद युवराज की वाइफ हेजल कीच ने मजाकिया अंदाज में सागरिका की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि मुझे ऐसा लगता है कि मुझे भी जहीर खान के साथ मैचिंग का आउटफिट पहनना चाहिए था.

हेजल का ये कमेंट करना था कि यूजर्स ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया कि अपने पति को सागरिका के साथ देखकर हेजल को जलन हुई है.

जहीर खान ने सागरिका घाटगे से की सगाई, ट्वीट कर दिखाई RING

बता दें कि सागरिका और जहीर खान भी हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं. उनकी शादी और हनीमन की चर्चा लगातार खबरों में बनी हुई है.

Advertisement
Advertisement