इंटरनेट पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें गूगल पर चीन का मैप देखने पर एक विशालकाय पंजे का निशान देखने को मिलता है. चूंकि, इंटरनेट पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें वेरीफाई करने पर बाद में ऐसे दावों के फेक होने की पुष्टि होती है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे वीडियो जिसमें गूगल मैप पर विशालकाय पंजे जैसी आकृति बनी नजर आने का दावा किया गया है. इसकी सच्चाई पता लगाने के लिए जब वीडियो को वेरीफाई किया गया तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई.
जब आप गूगल मैप पर चीन को एक्सप्लोर करते हैं, तो वायरल वीडियो में किए गए दावे के मुताबिक, सच में चीन एक एक रेगिस्तानी इलाके में रहस्यमय विशाल पंजे की आकृति उभरी नजर आती है. इसे देखकर ऐसा लगता है, जैसे किसी ने अपने पंजे रखकर वहां उसकी छाप छोड़ दी है. अब सवाल उठता है कि इतना विशाल पंजे की छाप आखिर किसकी है? क्या यह आकृति प्राकृतिक तौर पर बनी है या फिर इसे बनाया गया है. यानी इसे इंसानों ने बनाया है?
इसके बारे में इंटरनेट पर जब और पता लगाया गया तो इसके बारे में कुछ नई जानकारियां भी सामने आई. इस विशालकाय हाथ की आकृति का एक नाम है. इसमे बुद्धा पाम यानी बुद्ध का पंजा के नाम से जाना जाता है. यह कोई प्राकृतिक निशान या आकृति नहीं है. चीन में एक जगह पर इंसानों द्वारा इसे बनाया गया है.
यह विशालकाय पंजा उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया ऑटोनॉमस रीजन में दिखाई देता है. जब गूगल मैप पर हम चीन को एक्सप्लोर करते हैं. तब जिस जगह पर यह विशालकाय बंजा दिखाई देता है. वह इलाका रेगिस्तानी इनर मंगोलिया में स्थित एरेनहॉट शहर है.
इस शहर के पास घास के मैदान पर एक बहुत बड़ा बुद्ध के हाथ का पंजा बनाया गया है. यह पंजा 40,000 स्क्वायर मीटर के एरिया में फैला है. यह एरिया इतना बड़ा है कि करीबन 6 फुटबॉल के मैदान इसमें समा जाए. यह इंसानों द्वारा बनाई गई आकृति है. इस पंजे को आसानी से गूगल मैप पर देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: ढाई लाख रुपये किलो के हिसाब से.... कितने में बिकते हैं पुराने मोबाइल के कैमरे?
इसका मतलब यह है कि भगवान का पंजा या बुद्ध का पंजा नाम से गूगल मैप पर दिखाने वाले इस विशालकाय आकृति के वायरल वीडियो में कोई फेक दावा नहीं किया जा रहा है. सच में ऐसी आकृति एग्जिस्ट करती है. इसे गूगल मैप पर जाकर कोई भी देख सकता है.