कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में शुक्रवार को खास एपिसोड कर्मवीर में शिरकत की रॉबिनहुड आर्मी के कमांडर नील घोष और काजोल ने. रॉबिनहुड आर्मी गरीब बच्चों को भोजन देने का काम कर रही है. काजोल भी इस नेक काम में मदद कर रही हैं.
काजोल और नील ने केबीसी में भी अपनी किस्मत आजमाई.नील केबीसी से जीती रकम को एक अन्य संस्था को डोनेट करेंगे. दोनों ने 1.60 लाख रुपए की रकम जीत ली है.
कजोल से पहले हॉट सीट पर बैठीं महाराष्ट्र की सोनाली धुदल. वे पेशे से बस कंडक्टर हैं. उन्होंने 25 लाख के लिए पूछे गए सवाल का गलत जवाब देकर करीब 9 लाख रुपए खो दिए. उन्होंने इस खेल से 3.20 लाख रुपए जीते. सोनाली से पूछा गया कि किस भारतीय खगोलशास्त्री के नाम पर नासा ने चंद्रा सैटेलाइट भेजा था. सही जवाब था सुब्रामण्यम चंद्रशेखर. लेकिन सोनाली ने गलत जवाब दिया.
Na woh ummeed rakhte hai kisi paise ki ya shaabaashi ki, unka maksad toh hai sirf logon ki bhuk mitaana. Miliye iss hafte ke humare aur Robin Hood Army ke commander, Neel Ghose se. Dekhiye aaj raat 9 baje aur ke saath.
— Sony TV (@SonyTV)
इस दौरान सोनाली ने यह भी बताया कि उन्हें अपने जॉब के दौरान किस तरह की मुश्किलें सामने आईं. सोनाली कहती हैं कि लोग आज भी महिलाओं के कंडक्टर होने को अजीब तरह से देखते हैं. उन्होंने बताया कि कई बार उनके साथ बस में छेड़खानी की घटनाएं हुईं, लेकिन भी ऐसे लोगों को सब सिखाने में पीछे नहीं रहतीं.