scorecardresearch
 

पांचवीं सालगिरह पर रितेश ने जेनेलिया को ऐसे किया विश

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने आज शादी के पांच साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर बहुत ही खूबसूरत मेसेज के साथ विश किया.

Advertisement
X
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा

बॉलीवुड की क्यूटेस्ट जोड़ी यानी कि फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने आज अपनी शादी के पांच साल पूरे कर लिये हैं. इस पांचवीं सालगिरह पर इस स्टार कपल को ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि उनके फैंस की तरफ से भी शुभकामनायें मिल रही हैं.


रितेश ने भी ट्वीट कर और अपनी पांचवीं सालगिरह को खास बताया और जेनेलिया का साथ पाकर वो कितने खुश हैं, ये भी जाहिर किया. रितेश ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जब मैं तुम्हें देखता हूं तो खुद को पाता हूं. एक मजबूत, बेहतर, खुश इंसान के रुप में खुद को पाता हूं. हैप्पी एनिवर्सरी बायको.' 

रितेश, जेनेलिया को बायको बुलाते है जिसका मतलब है 'पत्नी'! जेनेलिया ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहतरीन केप्शन के साथ एक तस्वीर शेयर की है.

Advertisement

A photo posted by Genelia Deshmukh (@geneliad) on

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement