scorecardresearch
 

'सरबजीत' के लिए रिचा चड्ढा का पंजाबी अंदाज

रिचा चड्ढा बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं जो अक्सर कुछ नया करती नजर आती हैं. अब वह अपनी अगली फिल्म सरबजीत में मस्ती भरा पंजाबी सॉन्ग करती नजर आएंगी. 

Advertisement
X
रिचा चड्ढा
रिचा चड्ढा

रिचा चड्ढा बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं जो अक्सर कुछ नया करती नजर आती हैं. अब वह अपनी अगली फिल्म 'सरबजीत' में मस्ती भरा पंजाबी सॉन्ग करती नजर आएंगी. फिल्म में उनके साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और रणदीप हुड्डा हैं.

रिचा ने इस गाने के बारे में बात करते हुए कहा, 'गाने की शूटिंग करने से पहले हमने कुछ दिनों तक खूब रिहर्सल की थी. इसे विष्णुदेवा ने कोरियोग्राफ किया है.' फिल्म में की पत्नी का किरदार निभा रही हैं और वह इस किरदार को लेकर काफी उत्साह में भी हैं. वह कहती हैं, 'यह बेहतरीन कैरेक्टर है. मैं डिक्शन को सही करने के लिए काम कर रही हूं.' वह के साथ फिल्म 'मैं और चार्ल्स' भी एक साथ कर चुकी हैं. वह बताती हैं, 'इस बार आपको और भी रोमांस देखने को मिलेगा. पहली फिल्म काफी इंटेंस थी. ऐश्वर्या के साथ काम करना भी शानदार अनुभव है.'

Advertisement

की बायोग्राफी को ओमंग कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म 19 मई को रिलीज होगी.

Advertisement
Advertisement