scorecardresearch
 

Video: रेखा को पसंद आई 'धड़क', जाह्नवी-ईशान को यूं लगाया गले

जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को क्रिटिक्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है.

Advertisement
X
रेखा, जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर
रेखा, जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर

लंबे इंतजार के बाद जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को क्रिटिक्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. मूवी में स्टारकिड जाह्नवी-ईशान की एक्टिंग की तारीफ की गई है. हाल ही में धड़क की बी-टाउन सेलेब्स के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस दौरान रेखा भी पहुंची थीं. रेखा को रोमांटिक ड्रामा फिल्म धड़क बेहद पसंद आई है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें रेखा, ईशान-जाह्नवी को गले लगाते दिख रही हैं. दरअसल, ये खूबसूरत नजारा सदाबहार रेखा के मूवी को देखने के बाद का रिएक्शन है. वीडियो में फिल्म देखने के बाद रेखा दोनों का गले से लगा रही हैं और बधाई दे रही हैं. बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा से तारीफ सुनने के बाद जाह्नवी-ईशान की खुशी का ठिकाना नहीं था.

Advertisement

 दूसरे एक वीडियो में करिश्मा कपूर, जाह्नवी को धड़क के लिए बधाई देते हुए नजर आ रही हैं.

A post shared by (@legendary_rekha) on

A post shared by (@ishaakhatterfc) on

बता दें, बॉलीवुड सेलेब्स ने श्रीदेवी की लाडली बेटी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म को हिट करार दिया है. ट्विटर पर सोनम कपूर, माधुरी दीक्षित, नेहा धूपिया, अनिल कपूर, अर्जुन बिजलानी समेत सेलेब्रिटीज ने फिल्म की तारीफ की है.

जाह्नवी को सता रही मां श्रीदेवी की याद

हर तरफ से मिल रही तारीफों के बीच जाह्नवी को अपनी मां की याद सता रही है. आखिरकार श्रीदेवी का सपना था बेटी की पहली फिल्म को पर्दे पर देखना. जाह्नवी बुधवार रात हुई धड़क की स्पेशल स्क्रीनिंग में अपने साथ श्रीदेवी की तस्वीर ले गई थीं. ये मौका कपूर परिवार के लिए भी बेहद इमोशनल और गर्व का था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाह्नवी फिल्म की स्क्रीन‍िंग पूरी होने के बाद खुद को संभाल नहीं सकीं. वो भाई अर्जुन कपूर और पापा बोनी कपूर के गले लगकर रोने लगीं.

Advertisement
Advertisement