बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने स्वतंत्रता दिवस से जुड़े एक समारोह में उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि आयोजकों में से एक नशे की हालत में मंच के ऊपर आ गया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया.
रवीना ने इस बात को साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया. उन्होंने लिखा, 'लॉस एंजेलिस में स्वतंत्रता दिवस से जुड़े एक उत्सव में शानदार दो दिन बिताने के बाद अंत थोड़ा बुरा रहा. सब ठीक चल रहा था जब तक कि नशे की हालत में एक व्यक्ति मंच पर नहीं चढ़ आया.'
In LA after two glorious days,of spending the Independence Day celebrations- sadly a bad ending.all was going well.Till a
drunk got on stage
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) August 16,
2015
Some chap called Neeraj agnihotri started misbehaving, and padding comments,sadly all security was down Nd couldn't get to him first
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) August 16, 2015
रवीना ने लिखा कि उसने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और फब्तियां कसने लगा. दुख की बात यह है कि सुरक्षा से जुड़े सारे लोग नीचे थे और उसे पकड़ नहीं सके. वह आयोजकों में से एक
था.