रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. साल 2018 के अंत में दोनों के शादी करने की भी चर्चाएं हैं. साथ ही दोनों एक दूसरे के साथ खाली समय में वक्त बिताना पसंद करते हैं. हाल ही में रणवीर ने अपनी बहन का बर्थडे मनाया. इस दौरान दीपिका पादुकोण भी रणवीर के साथ मौजूद दिखीं.
हाल ही में दोनों कलाकार सीक्रेट वेकेशन मना कर वापस लौटे हैं. उन्हें एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया था. इसके अलावा रणवीर का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है. एक डियो ब्रांड द्वारा आयोजित इवेंट में उन्होंने एक बार फिर अपनी उर्जा और लचलता का नमूना पेश किया और अलग तरह के डांस स्टेप पेश किए.
रणवीर और दीपिका की शादी की बात करें तो दोनों इस साल नवंबर के अंत में शादी कर सकते हैं. दोनों लोमबार्डी के लेक कोमो में शादी रचा सकते हैं. इस स्थान का दृश्य काफी लुभावना है. हॉलीवुड के मशहूर सेलेब्रिटी जेसिका बेल, टॉम क्रूज और जॉर्ज क्लूनी भी इस स्थान पर अपने रिलेशनशिप को नया आयाम दे चुके हैं.
खबरों के मुताबिक दीपिका और रणवीर 10 नवंबर, 2018 को शादी कर सकते हैं. फिल्मों की बात करें तो रणवीर सिंह के खाते में इस समय गली ब्वाए और सिंबा हैं. दीपिका फिलहाल चोट से उभर चुकी हैं. उन्होंने विशाल भारद्वाज की एक फिल्म साइन की है. फिल्म के लीड एक्टर इरफान खान के स्वस्थ होने के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी.