scorecardresearch
 

आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे रणवीर सिंह, ये होगा प्रोजेक्ट

खबर है कि आमिर खान और रणवीर सिंह एक एड फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं. कमर्शियल के कमाल के कंटेट की वजह से ही दोनों एक्टर्स ने इसे करने की हामी भरी.

Advertisement
X
रणवीर सिंह और आमिर खान
रणवीर सिंह और आमिर खान

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और बेहतरीन एक्टरों में शामिल रणवीर सिंह के फैंस को खुश कर देने वाली खबर सामने आई है. बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि ये दोनों एक्टर्स एक एड फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं.

सूत्रों की मानें तो कमर्शियल एड के लिए ये दोनों एक्टर 2 महीने बाद शूटिंग शुरू करेंगे. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान और रणवीर सिंह की ये एड फिल्म बेहद मजेदार होगी. कमर्शियल के कमाल के कंटेट की वजह से ही दोनों एक्टर्स ने इसे करने की हामी भरी.

पहली बार होगा जब ये दोनों टैलेंटेड एक्टर्स साथ में आएंगे. फैंस भी इन्हें साथ में देखने के लिए लिए बहुत एक्साइटेड हैं. कुछ दिनों पहले चर्चा थी कि आमिर खान ने राकेश शर्मा की बायोपिक फिल्म में एक खास किरदार के लिए रणवीर का नाम मेकर्स को सुझाया था. लेकिन बाद में आमिर ने ही इस प्रोजेक्ट से हाथ पीछे खींच लिए. लेकिन फिल्म नहीं तो कमर्शियल ही सही, कम से कम दर्शकों को इन्हें साथ देखने को मौका तो मिलेगा.

Advertisement

रणवीर सिंह के आलिया भट्ट के साथ ट्रैवल वेबासाइट वाले एड भी काफी पॉपुलर हुए. दोनों की जोड़ी को फैंस ने सराहा. वहीं टीवी पर आने वाले आमिर खान के एड भी सबसे यूनीक होते हैं और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहते हैं. आमिर खान फिल्मों की तरह एड में भी परफेक्शन के साथ काम करते हैं.

दोनों एक्टर्स के फिल्मों की बात की जाए तो आमिर खान इन दिनों ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग में बिजी हैं. वहीं रणवीर सिंह पद्मावत की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. साथ ही वो जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय की शूटिंग कर रहे हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement