scorecardresearch
 

रानू मंडल-हिमेश रेशमिया के रिकॉर्डिंग पर वायरल हो रहे ऐसे मीम्स, देखें Video

जहां एक तरफ रानू मंडल और हिमेश रेशमिया का रिकॉर्डिंग वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ इसपर सोशल मीडिया पर मीम्स बनने भी शुरू हो गए हैं.

Advertisement
X
रानू मंडल, हिमेश रेशमिया
रानू मंडल, हिमेश रेशमिया

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का मशहूर गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर सुर्खियां बटोरने वाली रानू मंडल इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हैं. रानू ने हाल ही में हिमेश रेशमिया के साथ एक गाना रिकॉर्ड किया. ये गाना हिमेश की अपकमिंग मूवी हैपी हार्डी और हीर में शामिल किया गया है. हिमेश ने रानू के साथ रिकॉर्ड किया ये गाना सोशल मीडिया पर शेयर किया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. जहां एक तरफ वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ इस पर मीम्स बनने भी शुरू हो गए हैं.

कुछ लोगों को रानू और हिमेश का वायरल वीडियो हास्यासपद लग रहा है और उन्होंने इस वीडियो की तर्ज पर अपना खुद का वर्जन बनाना शुरू कर दिया है. ये वीडियोज भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें एक नाटकीय रिकॉर्डिंग स्टूडियो इमेजिन किया जा रहा है और हिमेश-रानू के रिकॉर्डिंग गाने पर लिप्सिंग की जा रही है.

Advertisement

नीचे देखें वायरल हो रहे ऐसे ही कुछ मीम्स वीडियो-

हिमेश रेशमिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''टैलेंटेड सिंगर रानू मंडल के साथ हैपी हार्डी और हीर फिल्म से एक नया गाना तेरी मेरी कहानी की रिकॉर्डिंग की. उनकी आवाज डिवाइन है. अगर हम अपने सपनों को संजोकर रखें तो एक दिन वे जरूर सच होते हैं. सकारात्मकता के साथ बढ़ते रहने से भी ख्वाबों का सच होना सरल हो जाता है. आप सभी के प्यार और सहायता के लिए शुक्रिया.''

View this post on Instagram

A post shared by (@realhimesh) on

बता दें कि रानू मंडल को मिली इस पॉपुलैरिटी से एक और फायदा हुआ. वे और उनकी बेटी पिछले 10 सालों से संपर्क में नहीं थे, लेकिन रानू के इस वायरल वीडियो ने मां-बेटी को मिला दिया. एक दशक के बाद रानू की बेटी ने घर पर आकर उनसे मुलाकात की. इस पर रानू ने कहा, "ये मेरी दूसरी जिंदगी है और मैं इसे बेहतर बनाने की कोशिश करूंगी."

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement