scorecardresearch
 

आलिया के इस गाने को सुने बिना नहीं रह पा रहे हैं रणबीर

ट्विटर चैट में रणबीर कपूर ने बताया कि वो आलिया का कौन सा गाना सुने बिना रह नहीं पा रहे हैं.

Advertisement
X
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट

कुछ समय से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का प्यार टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. दोनों ने कई मौकों पर एक-दूसरे के लिए प्यार दिखाया है. कुछ समय पहले आलिया ने बताया था कि वो रणबीर की फिल्म 'संजू' का गाना 'कर हर मैदान फतह' बार-बार सुन रही हैं. अब रणबीर ने भी बता दिया है कि वो आलिया का कौन सा गाना सुने बिना रह नहीं पा रहे हैं.

रविवार को रणबीर ने अपने फैंस से ट्विटर पर चैट किया था. इसी दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा कि आजकल वो कौन सा गाना सुन रहे हैं. रणबीर ने इसका जवाब दिया 'संजू' से 'कर हर मैदान फतह' और 'राजी' से 'दिलबरो'.

लोग कहते हैं कि जब आप प्यार में होते हैं तो आपको अपने पार्टनर की हर बात प्यारी लगने लगती है. इन दोनों के साथ भी फिलहाल यही हो रहा है.

Advertisement

आपको बता दें कि रणबीर और आलिया में प्यार 'ब्रहास्त्र' की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था. इसके पहले रणबीर, कटरीना कैफ के साथ और आलिया सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप में थीं.

आलिया फिलहाल 'ब्रहास्त्र' और 'कलंक' की शूटिंग कर रही हैं. 'कलंक' में उनके साथ वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और सोनाक्षी सिन्हा हैं.

Advertisement
Advertisement