फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा जब बोलते हैं, तब एक नया बवाल कर देते हैं. अब इंटरनेशनल विमेन्स डे पर बधाई देते हुए उन्होंने एक नया हंगामा कर दिया है.
राम गोपाल वर्मा शिकायत दर्ज होने के बाद भी बाज नहीं आए हैं, अभी भी लगातार विवादित ट्वीट कर रहे हैं. रामू ने ट्वीट किया, 'जैसे विमेन्स डे होता है, वैसे विमेन्स नाइट भी होनी चाहिए?
Like there is a Womens Day is there a Womens Night also???
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin)
रामू के इस ट्वीट पर ऋचा चड्ढा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बुधवार रात आपको फ्री कॉकटेल मिलेगी.
Yeah you get free cocktails on Wednesday nights I think. Cosmopolitan, Pinacolada and Margarita types. 🍸🍹
— TheRichaChadha (@RichaChadha_)
रामू ने विमेन्स डे पर ट्वीट करते हुए सभी महिलाओं को सनी लियोनी बनने की सलाह दे डाली. इस पर गोवा की एक महिला कार्यकर्ता ने रामगोपाल वर्मा के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी है.
Complaint filed against Director Ramgopal Verma by activist Vishaka Mhambre in Goa over his tweet on women
— ANI (@ANI_news)
राम गोपाल वर्मा पर महिलाओं का अपमान करने के आरोप में पुलिस को शिकायत की गई है. गोवा की एक्टिविस्ट विशाखा भांबरे ने वर्मा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर किए गए ट्वीट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
राम गोपाल वर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक के बाद एक ऐसे कई विवादित ट्वीट्स किए. उन्होंने लिखा है- मैं ऐसी कामना करता हूं कि सभी महिलाएं पुरुषों को उतनी खुशी दें जितनी सनी
लियोनी ने दी है.


इतना लिख कर भी रामू रुके नहीं. उन्होंने और भी ट्वीट्स करते हुए महिला दिवस को पुरुषों का दिन बताया. उन्होंने यह भी
लिखा- महिलाओं को कम से कम आज के दिन झुंझलाना और चीखना नहीं चाहिए. वह पुरुषों को थोड़ी आजादी दें. उन्होंने तर्क
दिया कि पुरुष महिलाओं को उस हद तक सेलिब्रेट करते हैं जितना महिलाएं भी महिलाओं को नहीं करती.
देखें ट्वीटस-
Is there no because all days in the year belong to only men and the women were given just only one day?
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin)
Women's day should be called because men celebrate women much more than women celebrate women
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin)
Women on atleast should not nag or scream and atleast give some freedom to men
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin)
I wish all the women in the world give men as much happiness as Sunny Leone gives
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin)
The negative noise towards my tweet on arises from ultimate hypocrisy.She has more honesty and more self respect than any woman
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin)
इस के कुछ घंटे बाद उन्होंने सनी लियोनी पर फिल्म बनाने की घोषणा भी कर डाली.
Soon making short film on exposing sanctimoniousness of extremely antithetical multifarious perspectives on the phenomenon of
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin)
My short film on her phenomenon will bare the veiled centrally decomposed cogitations in all the mentally corroded naysayers of
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin)
बता दें कि राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'सरकार 3' जल्द ही रिलीज होने जा रही है.