आमिर खान की फिल्म 'दंगल' पूरे देश में वाहवाही बटोर रही है. आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज तक उनकी इस फिल्म से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं. फिल्म 'दंगल' पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर आधारित है. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है.
आमिर और उनकी फिल्म की तारीफ करने में ताजा नाम जुड़ा है डॉयरेक्टर राम गोपाल वर्मा का. फिल्म के पक्ष में बोलते हुए राम गोपाल वर्मा ने अपने टविटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं के पैर छूना चाहता हूं. आमिर अपनी हर फिल्म के बाद एक नए मकाम की ओर बढ़ते जा रहे हैं.
वहीं रामू ने एक और टवीट में लिखा कि जहां दूसरे खान लोगों को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं, वहीं आमिर की फिल्में हमें बहुत कुछ सिखाती हूं.Want to touch Aamir's feet for his ever growing sincierity which was always there but it impossibly seems to be growing taller and taller
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin)
Other Khan's presuppose the audience to be dumb which I too think they are but Aamir respects n caters to their intelligence hidden behind
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin)