scorecardresearch
 

मनोज कुमार को दिया जाएगा राजकपूर सम्मान

देशभक्ति की भावना पर आधारित फिल्में बनाने के कारण ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर हुए वयोवृद्ध अभिनेता मनोज कुमार को राजकपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा जाएगा.

Advertisement
X

देशभक्ति की भावना पर आधारित फिल्में बनाने के कारण ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर हुए वयोवृद्ध अभिनेता मनोज कुमार को राजकपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा जाएगा.

‘लगान’ जैसी लोकप्रिय फिल्म बनाने वाले फिल्मकार आशुतोष गोवारीकर को राजकपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवार्ड (विशेष योगदान सम्मान) प्रदान किया जाएगा. महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्थापित राजकपूर पुरस्कार हिन्दी फिल्मों में उत्कृष्ट योगदान करने वाले कलाकारों को दिये जाते हैं.

सूत्रों ने बताया कि मराठी सिनेमा के प्रति महत्वपूर्ण योगदान के लिये नामी अभिनेत्री आशा काले को वी. शांताराम पुरस्कार तथा अभिनेता-फिल्मकार सचिन पिलगांवकर को वी. शांताराम स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा.

इन पुरस्कारों के तहत दो लाख रुपए नकद, स्मृतिचिन्ह तथा प्रशस्ति-पत्र दिया जाता है. मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण आगामी 27 अप्रैल को गेटवे ऑफ इंडिया परिसर में आयोजित समारोह में ये पुरस्कार प्रदान करेंगे.

Advertisement
Advertisement