scorecardresearch
 

इस फिल्म के बाद रणबीर कपूर को पसंद करने लगीं प्रीति जिंटा?

प्रीति जिंटा ने इंडिया टुडे मीडिया कॉनक्लेव ईस्ट 2018 के दौरान बताया कि रणवीर सिंह और रणबीर कपूर में से उन्हें कौन ज्यादा पसंद है.

Advertisement
X
प्रीति जिंटा (फोटो: इंडिया टुडे)
प्रीति जिंटा (फोटो: इंडिया टुडे)

इंडिया टुडे कॉनक्लेव ईस्ट 2018 में जब जब प्रीति जी जिंटा से पूछा गया रणबीर कपूर और में कौन उनका पसंदीदा है, तो उन्‍होंने जवाब दिया- फिल्‍म संजू आने के बाद उन्हें ज्‍यादा पसंद आने लगे हैं. इस फिल्‍म के पहले तक रणवीर सिंह का काम उन्‍हें ज्‍यादा पसंद था.

 प्रीति जिंटा ने इस इवेंट के दौरान तमाम समसामयिक मुद्दों पर बातचीत की. प्रीति ने अपनी पहली फिल्‍म 'क्‍या कहना' के कुछ किस्‍से सुनाए. उन्‍होंने कहा- उस समय मैं नई थी. मैंने सब कुछ सेट पर ही सीखा. हर कोई मुझे डांटता था. प्रीति जिंटा ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा डांस कोरियोग्राफर सरोज खान से पड़ी. वह कहती थीं, ''ये क्‍या है इनको खड़ा होना नहीं आता. स्‍टैंड हैं या हीरोइन."

प्रीति ने कहा कि उन्‍हें उस वक्त समझ नहीं आता था कि कैसे करें. सरोज जी उन्‍हें सबके सामने डांट देती थीं. प्रीति जिंटा ने कहा ''मैं वापस आने के लिए कुंदन शाह से अपना पासपोर्ट मांगने गई. ये सुनकर वो काफी चिल्‍लाए. उन्‍होंने मुझे रोकने के लिए गेट बंद कर लिए. मैंने उनका लेक्चर सुना और फिर फिल्म की दुनिया में मैं पूरी तरह सेटल हो गई.''

Advertisement
Advertisement