scorecardresearch
 

हिंदी दिवस पर कंगना रनौत की अपील, मां घी के लड्डू संग हिंदी भाषा की घुट्टी पिलाएं

रंगोली चंदेल ने कंगना रनौत का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है, जिसमें आप कंगना को हिंदी के बारे में बात करते हुए देख सकते हैं.

Advertisement
X
कंगना रनौत
कंगना रनौत

कंगना रनौत कई कारणों से स्पॉटलाइट में बनी रहती हैं. बेबाक बयान हों या फिर उनकी फिल्में, कंगना कभी भी अपनी बात रखने में पीछे नहीं हटतीं. फिलहाल कंगना रनौत अपनी फिल्म पंगा के प्रमोशन में लगी हुई हैं. ऐसे में आज यानी 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के दिन कंगना अपने अंदाज में लोगों को हिंदी बोलने, पढ़ने और सीखने का ज्ञान दे रही हैं.

शेयर किया वीडियो

की बहन और मैनेजर ने उनका एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है, जिसमें आप कंगना को हिंदी के बारे में बात करते हुए देख सकते हैं. कंगना कहती हैं कि अंग्रेजी बोलने में सभी को गर्व होता है, लेकिन हिंदी के साथ लोग ऐसा नहीं करते. कंगना ने बॉलीवुड में अपने अंग्रेजी बोलने के स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए कहा कि वे हिंदी भाषा से प्यार करती हैं.

Advertisement

इसके अलावा कंगना रनौत ने ये भी कहा कि जैसे मांएं अपने बच्चों को घी के लड्डू खिलाती हैं वैसे ही हिंदी भाषा की घुट्टी भी पिलाएं. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस बार हिंदी को भी बराबरी का मौका दें.

कंगना के प्रोजेक्ट्स

कंगना रनौत की फिल्म के बारे में बात करें तो ये फिल्म एक मां की कहानी है, जो अपने कबड्डी के करियर को दोबारा शुरू करती है और नेशनल लेवल की खिलाड़ी बनती है. इसी के साथ वो अपनी जिंदगी को एक नया मोड़ देती है. फिल्म में कंगना के साथ एक्टर जस्सी गिल, नीना गुप्ता और ऋचा चड्ढा हैं. ये फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी.

इसके अलावा कंगना रनौत, तमिलनाडु की मुख्यमंत्री की बायोपिक में भी काम कर रही हैं. इस फिल्म का नाम थलाइवी है. कंगना, डायरेक्टर रजनीश घई की ड्रामा फिल्म धाकड़ में भी नजर आने वाली हैं.

Advertisement
Advertisement