scorecardresearch
 

शाहरुख खान की 'डियर जिंदगी' से पाकिस्तानी एक्टर बाहर

पाकिस्तान और भारत के चल रहे विवाद के बाद अब बॉलीवुड पाकिस्तानी कलाकारों को लेने से तौबा करता दिख रहा है.

Advertisement
X
अली जफर
अली जफर

पाकिस्तान विवाद का पूरा असर बॉलीवुड में देखने को मिल रहा है. फिल्म मेकर पाकिस्तानी कलाकारों को फिल्म में लेकर किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते.

शाहरुख की फिल्म में से पाकिस्तानी एक्टर अली जफर को बाहर का रास्ता दिखा गया है. खबर है कि गौरी शिंदे की फिल्म में से अली जफर को बाहर निकाल दिया है और ताहिर राज भसीन को साइन कर लिया है. बताया जा रहा है कि ताहिर ने फिल्म के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है.

 

सूत्रों के मुताबिक ताहिर ने शूटिंग भी शुरू कर दी है और उनके एक गाने की शूटिंग भी पूरी हो गई है. फिल्म में इस गाने में वो आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं और इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है.

Advertisement

आपको बता दें कि फिल्म में में नजर आएंगे. यह फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी. बताया जा रहा है कि गौरी शिंदे अपनी इस फिल्म को सिनेमाघरों में जाते वक्त किसी तरह का विवाद नहीं चाहती थी इसलिए अली की जगह ताहिर को चुन लिया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement