'डियर जिंदगी' की कहानी से लेकर स्टार कास्ट और प्रमोशन, सब कुछ अलग है. बुधवार को इस फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया गया.
एक मिनट 30 सेकेंड का यह ट्रीजर 'लाइफ इज ए गेम' टाइटल से शुरू होता है. इसमें , आलिया को लाइफ के लैसन देते दिखाई दे रहे हैं.
शाहरुख ने यह टीजर अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया है.
And so it begins. The sweet journey of life... Here you go, .
— Shah Rukh Khan (@iamsrk)
कहा जा रहा है कि निर्माता इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं करेंगे. उनकी योजना चार टीजर्स शेयर करने की है. बता दें कि यह फिल्म कायरा नाम की लड़की की कहानी है, जो परफेक्ट लाइफ को ढूंढ़ने निकली है. फिल्म में शाहरुख-आलिया के अलावा अलि जाफर, कुनाल कपूर और अंगद बेदी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म इसी साल 25 नवंबर को रिलीज होगी.