scorecardresearch
 

नुसरत भरूचा की फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे सलमान खान के मैनेजर, यह है टाइटल

सलमान खान के मैनेजर जोर्डी पटेल ने फिल्म के आइडिया को लेकर नुसरत से चर्चा की थी. जिस तरह से फिल्म की कहानी को लिखा गया है वह नुसरत को पसंद आ गई है.

Advertisement
X
नुसरत भरूचा
नुसरत भरूचा

इन दिनों सलमान खान न सिर्फ फिल्मों में काम कर रहे हैं बल्कि अपने प्रोडक्शन हाउस पर भी फोकस कर रहे हैं. इसके अलावा वह टीवी पर नच बलिए 9 और द कपिल शर्मा जैसे शोज को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं.

अब खबर है कि सलमान खान अपने प्रोडक्शन हाउस के अंडर बुलबुल मैरिज हॉल फिल्म को प्रेजेंट करने जा रहे हैं. जबकि उनके मैनेजर जोर्डी पटेल फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे.

बताया जा रहा है कि फिल्म में फीमेल लीड के लिए एक्ट्रेस भी फाइनल हो गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में 'प्यार का पंचनामा' फेम नुसरत भरूचा लीड एक्ट्रेस होंगी. सलमान खान के मैनेजर जोर्डी पटेल ने फिल्म के आइडिया को लेकर नुसरत से चर्चा की थी. जिस तरह से फिल्म की कहानी को लिखा गया है वह नुसरत को पसंद आ गई है.

Advertisement

फिल्म की स्टोरी दो भाइयों और एक मैरिज हॉल के ईर्दगिर्द बुनी गई है, लेकिन इसमें एक लड़की का भी किरदार है जो फिल्म को बांधने का काम करेगी.

View this post on Instagram

A post shared by (@nushratbharucha) on

View this post on Instagram

A post shared by (@nushratbharucha) on

फिल्म में मेल कास्टिंग की प्रक्रिया चल रही है. फिल्म की टीम दो एक्टर्स से बातचीत कर रही है. जल्द ही दोनों एक्टर्स को लेकर ऑफिशियल घोषणा की जाएगी. फिल्म की कहानी को दिल्ली के बैकड्रॉप पर सेट किया गया है. फिल्म को राज शांडिल्य ने लिखा है और इसके निर्देशन का जिम्मा रोहित नैयर ने उठाया है. फिल्म को इस साल के अंत में फ्लोर पर लाने का प्लान बनाया जा रहा है.

गौरतलब है कि प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा 2 और सोनू के टीटू की स्वीटी में नुसरत भरूचा के किरदार को काफी पसंद किया गया था. तीनों फिल्म को निर्देशन लव रंजन ने किया था. सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी.

Advertisement
Advertisement