एक्ट्रेस 10 मई 2018 को के साथ शादी के बंधन में बंध गईं. यह शादी इतनी जल्दी और अचानक हुई कि किसी को इसकी कानोंकान खबर तक नहीं हुई. बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात को खोला गया. दिल्ली में हुई इस शादी के चंद महीनों बाद जब नेहा के प्रेग्नेंट होने की खबर आई तो लोगों ने कयास लगाए कि नेहा के अचानक शादी के पीछे उनकी प्रेग्नेंसी ही मुख्य वजह थी.
मिड डे के साथ खास बातचीत में नेहा ने इस सवाल का जवाब दिया कि वह इतने लंबे वक्त तक अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पर खामोश क्यों थीं? उन्होंने कहा, "मैं डरी हुई थी कि लोग मुझे काम देना बंद कर देंगे. यह बहुत अच्छी बात थी कि छठवें महीने तक मेरा बंप नजर नहीं आ रहा था. ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस इंडस्ट्री में अपीयरेंस मायने रखता है."
Doing what I love with the two loves of my life. !
— Neha Dhupia (@NehaDhupia)
नेहा ने बताया, "किसी को लग सकता है कि वह काम को लेकर अनफिट है लेकिन मेरा एनर्जी लेवल हाई था." नेहा ने कहा कि वह उन महिलाओं के खिलाफ नहीं हैं जो प्रेग्नेंसी में छुट्टी लेती हैं. उन्होंने कहा कि प्रेंग्नेंसी के दौरान भी काम करते रहना उनका निजी फैसला था. नेहा ने कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम करती रह कर वह कोई ट्रेंड नहीं सेट करना चाहती थीं.