द कपिल शर्मा शो में बधाई हो फिल्म की स्टारकास्ट मेहमान बनकर पहुंची. इस दौरान कपिल शर्मा ने नीना गुप्ता, गजराज राव और डायरेक्टर अमित शर्मा के साथ खूब मस्ती की. नीना गुप्ता और गजराज राव ने पहली बार साथ काम करने को लेकर अपने-अपने अनुभव साझा किए. दोनों ने एक दूसरे के कई राज भी खोले.
शो के दौरान गजराज राव ने पत्नी से अपने रिश्ते को लेकर दिलचस्प बात बताई. उन्होंने कहा कि वो अपनी पत्नी को हर आधे घंटे में कॉल करते हैं. उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है. उन्होंने बताया, ''मैंने एक यूरोपियन मूवी देखी थी जिसमें एक मैरिड कपल होता है. दोनों में से एक की याददाश्त चली जाती है. इसके बाद दूसरे पार्टनर को यह अहसास होता है कि कैसे दोनों ने कभी भी याद रखने लायक कोई भी बात एक दूसरे से शेयर नहीं की. फिल्म देखने के बाद मैंने फैसला लिया है कि अब से मेरी लाइफ में जो कुछ भी हो रहा है उसे लेकर पत्नी को अप टु डेट रखेंगे.''
Gajraj Rao ko mila Sapna se ek anmol tohfa! Kya hai woh? Dekhiye Badhai Ho ki team ke saath , aaj raat 9:30 baje.
— Sony TV (@SonyTV)
Bachcha JOKS are simply the best! Tune-in to for a laughter riot tonight at 9:30 PM.
— Sony TV (@SonyTV)
शो में नीना गुप्ता ने बताया कि उनके रोल के लिए पहले तब्बू को अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया. इसके बाद तब्बू ने प्रोड्यूसर को मेरा नाम का सुझाव दिया. आयुष्मान खुराना ने पहले ही इस फिल्म को साइन कर लिया था. उन्हें लगा कि मैं मां के किरदार के लिए काफी हॉट हूं. नीना ने आगे कहा कि मेरी शॉर्ट फिल्म खुजली देखने के बाद से ही मेकर्स मुझे फिल्म में कास्ट करना चाहते थे.
गौरतलब है कि बधाई हो फिल्म में पिछले साल रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी.