scorecardresearch
 

बिहार में 'मांझी-द माउंटेन मैन' टैक्स फ्री होगी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि बिहार सरकार फिल्म 'मांझी-द माउंटेन मैन' को राज्य में पहले ही टैक्स फ्री कर चुकी है.

Advertisement
X
फिल्म 'मांझी द माउंटन मैन'
फिल्म 'मांझी द माउंटन मैन'

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि बिहार सरकार फिल्म 'मांझी-द माउंटेन मैन' को राज्य में पहले ही टैक्स फ्री कर चुकी है.

नीतीश कुमार ने नामक कार्यक्रम के मौके पर कहा, 'बिहार सरकार फिल्म 'मांझी-द मांउटेन मैन' पर टैक्स फ्री की घोषणा पहले ही कर चुकी है'. यह फिल्म गया जिले के गहलौर गांव के गरीब मजदूर दशरथ मांझी के जीवन पर आधारित है. उन्हें 'मांउटेन मैन' के नाम से भी जाना जाता था.

उन्होंने अपनी पत्नी की याद में बस हथौड़े और छेनी के उपयोग से ही पहाड़ के बीच से रास्ता बना दिया था. उनकी पत्नी इलाज के अभाव में मर गई थीं क्योंकि निकटतम अस्पताल तक पहुंचने में इस पहाड़ के चलते काफी समय लगता था.

मुख्यमंत्री ने अतीत में कार्यक्रम में एक बार के लिए अपनी कुर्सी छोड़कर उनके प्रति दुर्लभ सम्मान प्रदर्शित किया था.

फिल्म का ने किया है. नवाजुद्दीन सिद्दिकी दशरथ मांझी के किरदार में हैं. राधिका आप्टे उनकी पत्नी की भूमिका कर रही हैं. फिल्म 21 अगस्त को रिलीज होगी.

Advertisement

इनपुट: भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement