मदर्स डे के खास मौके पर बॉलीवुड स्टार्स ने अपने खास अंदाज में अपनी प्यारी मां को बधाई दी है. इनमें आयुष्मान खुराना, जाह्नवी कपूर, जैकलीन जैसे तमाम सितारों का नाम शामिल है. लेकिन सबसे ज्यादा इमोशनल कर देने वाली है जाह्नवी कपूर की सोशल मीडिया पोस्ट. इस खास दिन पर जाह्नवी कपूर ने श्रीदेवी की तस्वीर शेयर करते हुए इमोशल संदेश लिखा है.
जाह्नवी कपूर ने श्रीदेवी की गोद में बैठे हुए बचपन की एक तस्वीर शेयर की है. श्रीदेवी की मौत के बाद ये पुरानी तस्वीर बेहद इमोशनल करने वाली है.
View this post on Instagram
कुणाल खेमू ने अपनी मां संग बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए सोहा अली खान की तस्वीर भी शेयर की है. इसमें वो सोहा अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं. कुणाल ने खास तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, मेरी मां और मेरे बच्चे की मां, सभी प्यारी मां को शुक्रिया, जीवन देने के लिए, प्यार और सीख देने के लिए. हैप्पी मदर्स डे.
View this post on Instagram
शिल्पा शेट्टी ने इस खास दिन पर बेटे वियान और मां सुनंदा शेट्टी संग योगा करते हुए तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में शिल्पा ने लिखा है, इस तरह हुई मदर्स डे की शुरुआत.
View this post on Instagram
सोहा अली खान ने बेटी इनाया और मां शर्मिला टैगोर संग तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है हैप्पी मदर्स डे.
View this post on Instagram
सोनम कपूर ने बचपन की मां सुनीता संग तस्वीर शेयर करते हुए मदर्सडे की बधाई दी है. कैप्शन में सोनम ने लिखा, दुनिया की सबसे प्यारी और मेरी लाइफ की स्पेशल पर्सन. आप मेरी ताकत हो, मेरा दिल, मेरी हिम्मत. मॉम आई लव यू. पूरे परिवार के लिए सबसे जरूरी.
View this post on Instagram
जैकलीन ने मां संग तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, मिसिंग यूं मां.
View this post on Instagram
Advertisement
सारा अली खान ने मां अमृता सिंह की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, शुक्रिया, मेरी हिम्मत बनने के लिए. उम्मीद करती हूं आपकी तरह दस प्रतिशत भी बन सकूं.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram