scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

राजनीतिक घराने की बहू बनेगी कपूर खानदान की बेटी, रिश्ता हुआ पक्का, कब होगी ग्रैंड वेडिंग?

janhvi kapoor confirms dating shikhar pahariya
  • 1/10

कपूर खानदान की बेटी और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने कम समय में इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. मगर वर्क लाइफ के साथ जाह्नवी अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. 

janhvi kapoor confirms dating shikhar pahariya
  • 2/10

जाह्नवी को लेकर लंबे समय से ऐसी चर्चा है कि वो शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं, जो एक बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं. 

janhvi kapoor confirms dating shikhar pahariya
  • 3/10

अब लगता है कि जाह्नवी धीरे-धीरे शिखर संग अपने रिश्ते को सॉफ्ट लॉन्च कर रही हैं. जाह्नवी ने कभी ऑफिशियली तो शिखर संग अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन वो कई बार क्यूट हिंट देकर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर चुकी हैं. 

Advertisement
janhvi kapoor confirms dating shikhar pahariya
  • 4/10

इन दिनों सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर की प्लेन से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जाह्नवी फोटो में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के नाम की टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दीं. 

janhvi kapoor confirms dating shikhar pahariya
  • 5/10

जाह्नवी की टी-शर्ट पर लिखा है- अगर खो जाएं तो शिखर पहाड़िया तक पहुंचा देना. बॉयफ्रेंड शिखर के लिए जाह्नवी के इस क्यूट जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया है. 

janhvi kapoor confirms dating shikhar pahariya
  • 6/10

इससे पहले भी जाह्नवी एक मैदान फिल्म की स्क्रीनिंग में शिखर के नाम का पेंडेंट पहने दिखी थीं. जाह्नवी के पेंडेंट में Shikhu लिखा था. ऐसे में शिखर संग जाह्नवी के रिश्ते को लगभग कंफर्म माना जा रहा है. 
 

janhvi kapoor confirms dating shikhar pahariya
  • 7/10

जाह्नवी के परिवार संग शिखर अक्सर नजर आते हैं. बोनी कपूर और खुशी कपूर संग भी शिखर का काफी अच्छा बॉन्ड है. ऐसे में ये तो कहा जा सकता है कि जाह्नवी और शिखर के रिश्ते को कपूर खानदान की मंजूरी भी मिल गई है. 

janhvi kapoor confirms dating shikhar pahariya
  • 8/10

जाह्नवी के वायरल फोटोज पर फैंस उनसे जल्दी शादी करने को कह रहे हैं, क्योंकि दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है. 

janhvi kapoor confirms dating shikhar pahariya
  • 9/10

जाह्नवी के स्वीटहार्ट शिखर पहाड़िया की बात करें तो वो महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे नाती हैं. राजनीति की दुनिया में उनका बड़ा नाम है. वैसे आपको जाह्नवी और शिखर की जोड़ी कैसी लगती है?

Advertisement
janhvi kapoor confirms dating shikhar pahariya
  • 10/10

(Photos: Instagram @janhvikapoor, Social Media)

Advertisement
Advertisement