scorecardresearch
 
Advertisement

नाइजीरिया में बड़ा विमान हादसा, सैन्य विमान क्रैश होने से सभी 32 लोगों की मौत

नाइजीरिया में बड़ा विमान हादसा, सैन्य विमान क्रैश होने से सभी 32 लोगों की मौत

नाइजीरिया में एक बेहद दर्दनाक और बड़ा विमान हादसा सामने आया है. बेन सिटी से लागोस की ओर जा रहा नाइजीरियाई वायुसेना का एक सैन्य विमान दक्षिण पश्चिमी ओडो स्टेट में अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुखद हादसे में विमान में सवार सभी 32 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 25 यात्री और चालक दल के 7 सदस्य शामिल थे. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह एटीआर 42 विमान अपने एक नियमित मिशन पर जा रहा था. उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से इस विमान का संपर्क पूरी तरह टूट गया. इसके बाद तटीय शहर डग बोगोटा के पास इस विमान का मलबा बरामद हुआ.

Advertisement
Advertisement