scorecardresearch
 
'प्रेम रतन धन पायो' के शीश महल में विराजे लालबाग के राजा

सूरज बड़जात्या की आने वाली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने शीश महल तैयार किया जो इन दिनों बहुत चर्चा में है. इसकी एक वजह है मुंबई में लालबाग के राजा का पंडाल.

Advertisement
X
लालबाग के राजा का शीश महल

दरअसल फिल्म के लिए जो शीश महल का सेट बनाया गया था, वही सेट मुंबई के मशहूर गणपति लालबाग राजा के पंडाल में भी लगाया गया है. तो इस साल उनके दर्शन के लिए आने वाले लोगों को शीश महल देखने का भी मौका मिल रहा है.

इस शीश महल के लिए आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने बहुत मेहनत की जो की उसे देखने पर नजर भी आ रहा है. यह सेट फिल्म मुगल-ए-आजम के शीश महल जैसा दिख रहा है. बता दें की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में और सोनम कपूर लीड रोल में हैं. यह फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी.

Advertisement
Advertisement