scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

Sanjay Gupta Last Rites: संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में पहुंचे अभिषेक बच्चन-राजपाल यादव, दुख में परिवार को संभाला

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में पहुंचे सेलेब्स
  • 1/8

फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता के अचानक निधन ने पूरे बॉलीवुड को झकझोर दिया है. ‘कांटे’, ‘मुसाफिर’, ‘जिंदा’, ‘शूटआउट एट लोकंडवाला’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले गुप्ता को अंतिम विदाई देने के लिए उनका परिवार, दोस्त और फिल्म जगत से जुड़े कई लोग पहुंचे.

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में पहुंचे सेलेब्स
  • 2/8

संजय गुप्ता के निधन की खबर ने उनके करीबी दोस्तों और सहयोगियों को निशब्द कर दिया है. उनके निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड और टेलीविजन के कई सितारे उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे. 

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में पहुंचे सेलेब्स
  • 3/8

अभिषेक बच्चन भी संजय गुप्ता को अंतिम श्रद्धाजंलि देने के लिए उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए. दुख की घड़ी में वो उनके परिवार के साथ खड़े नजर आए. 

Advertisement
संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में पहुंचे सेलेब्स
  • 4/8

अंतिम संस्कार की प्रकिया संजय गुप्ता के घर पर हुई. इस दौरान राजपाल यादव को भी फिल्ममेकर के घर देखा गया. करीबी के निधन से राजपाल बेहद भावुक दिखे. 
 

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में पहुंचे सेलेब्स
  • 5/8

अहमद खान भी दुख के क्षण में संजय गुप्ता के परिवार के साथ खड़े नजर आए. उनका उदास चेहरा बता रहा था कि वो संजय के जाने से हैरान हैं. 

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में पहुंचे सेलेब्स
  • 6/8

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, भूषण कुमार और राकेश रोशन ने भी अंतिम संस्कार में शामिल होकर फिल्ममेकर को अंतिम विदाई दी. 
 

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में पहुंचे सेलेब्स
  • 7/8

गुलशन ग्रोवर, रोनित रॉय और रोहित रॉय भी संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. संजय गुप्ता के निधन के बाद रोनित रॉय को बच्चे की तरह फूट-फूटकर रोते देखा गया. रोनित की आंखों में आए आंसू उनका रिश्ता बयां कर रहे थे. 

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में पहुंचे सेलेब्स
  • 8/8

संजय गुप्ता के जाने से उनके परिवार, दोस्त और फैंस के लिए यह दुख का समय है. उनकी याद में लोग उनकी फिल्मों और उनके सिनेमा के प्रति प्यार को याद कर रहे हैं. दिवंगत फिल्ममेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि. 

All Photos: Vinod Singh 

Advertisement
Advertisement