scorecardresearch
 

कबीर सिंह के डायरेक्टर की थप्पड़ मारने वाली बात पर कुबरा सैत ने दिया ये मजाकिया जवाब

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह जहां बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है वहीं इसके डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अपने बयान के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं. ऐसे में वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स की एक्ट्रेस कुबरा सैत ने भी अपने अंदाज में संदीप के रिएक्शन दिया.

Advertisement
X
संदीप वांगा और कुबरा सैत
संदीप वांगा और कुबरा सैत

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह जहां बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है वहीं इसके डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अपने बयान के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में अनुपमा चोपड़ा को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म पर हो रहे विवाद के बारे में बात की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर एक आदमी अपनी प्रेमिका को जब चाहे तब थप्पड़ नहीं मार सकता, छू नहीं सकता और किस नहीं कर सकता तो संदीप उस आदमी की भावनाओं को सच्चा नहीं समझते. संदीप के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. जनता और फिल्म इंडस्ट्री के अलग-अलग स्टार्स ने संदीप की बात पर रिएक्शन दिया. ऐसे में वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स की एक्ट्रेस कुबरा सैत ने भी अपने अंदाज में संदीप के रिएक्शन दिया.

Advertisement

कुबरा ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए संदीप का मजाक बनाया और उनकी बात पर तंज कसा. कुबरा जहां अपने एक वीडियो में वो खुद को थप्पड़ मारकर कह रही हैं कि मैं खुद से प्यार जता रही हूं, वहीं दूसरे वीडियो में वे सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल के साथ हैं और दोनों एक दूसरे को थप्पड़ मार रहे हैं. कुबरा ने गोल्डी के साथ डाले वीडियो के कैप्शन में संदीप वांगा की कही बात तो लिखा और फिर अपनी राय दी. उन्होंने लिखा, 'अगर आप अपनी प्रेमी को जब चाहे थप्पड़ नहीं मार सकते और छू नहीं सकते तो मुझे आपकी भावनाएं सच्ची नहीं लगती.' संदीप रेड्डी वांगा (मैं तंज कर रही हूं! नहीं सर इस तरह से प्यार की परिभाषा नहीं दी जाती है. ये एक जहरीला रिश्ता होता है. किसी रिश्ते को ऐसा नहीं होना चाहिए.) थैंक यू गोल्डी बहल इस नगीने से रात को खत्म करने के लिए.'

View this post on Instagram

A post shared by (@kubbrasait) on

कुबरा के अलावा साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस समांथा अक्किनेनी और चिन्मई ने भी संदीप की इंटरव्यू में कही बातों पर रियेक्ट करते हुए उसे बेहद परेशानी वाला बताया था. इसके बाद ये दोनों एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुई थीं. बता दें कि एक्टर्स और फैंस के रिएक्शन के बाद डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है. संदीप ने कहा कि उनके कहने मतलब एक कपल के बीच में अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने से था.

Advertisement

जहां स्टार्स और बाकी जनता संदीप वांगा की बात पर परेशानी व्यक्त कर रही है वहीं सोशल मीडिया पर कबीर सिंह के फैंस डायरेक्टर वांगा के समर्थन में उतर आए हैं. सोशल मीडिया पर #WeSupportSandeepReddyVanga चल रहा है, जहां लोग संदीप को सही ठहरा रहे हैं.

Advertisement
Advertisement