scorecardresearch
 

पहली बार कॉफी विद करण में दिखेगी कपूर खानदान की ये तिकड़ी

करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहली बार सोनम, रिया और हर्षवर्धन कपूर नजर आएंगे.

Advertisement
X
रिया-हर्षवर्धन-सोनम-करण
रिया-हर्षवर्धन-सोनम-करण

करण जौहर के मशहूर चैट शो कॉफी विद करण में जल्द ही सोनम कपूर अपने भाई हर्षवर्धन कपूर और बहन रिया कपूर के साथ नजर आएंगी. हर्षवर्धन कपूर ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है.  शो में इन कलाकारों के निजी और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई राज खुलेंगे.

View this post on Instagram

A post shared by (@harshvardhankapoor) on

कॉफी विद करण का यह छठवां सीजन है और इसमें दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, वरुण धवन, सारा अली खान, सैफ अली खान, अजय और काजोल जैसे सितारे इस साल शिरकत कर चुके हैं. इस साल ज्यादातर लोग जोड़ियों में ही शो में आ रहे हैं देखना होगा कि सिद्धार्थ और आदित्य की जोड़ी इस शो पर क्या कमाल कर पाती है.

Advertisement

बता दें कि हाल ही में पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में हॉलिडे एन्जॉय करती नजर आई थीं. उन्होंने इंस्टा पर फैमिली फोटो शेयर की थी, जिसमें वे आनंद आहूजा और अपने सास-ससुर के साथ नजर आ रही थीं. तस्वीर में पूरी फैमिली ऑल ब्लैक लुक में थी. इसी साल 22 मई को सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंधे. दोनों की हाई प्रोफाइल वेडिंग ने खूब सुर्खियां बटोरीं. शादी के बाद सोनम की वीरे दी वेडिंग रिलीज हुई थी.

सोनम के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म द जोया फैक्टर है. इसमें सोनम के अपोजिट दलकेर सलमान हैं. इसे अभिषेक शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं. इसके अलावा सोनम, राजकुमार राव और के साथ ''एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा'' में नजर आएंगी.

Advertisement
Advertisement