scorecardresearch
 
नागिन 3 का नया प्रोमो लॉन्च, एक और सस्पेंस सामने आया

एकता कपूर के पॉपुलर टीवी शो नागिन 3 का दूसरा प्रोमो लॉन्च किया गया है. इसमें नागिन का किरदार निभा रहीं अनीता हसनंदानी अपने प्रेमी की मौत का बदला लेती दिख रही हैं. नागिन 3 के बारे में बताया जा रहा है कि ये 2 जून से शुरू होगा.

Advertisement
X
नागिन 3

A post shared by (@colorstv) on

दूसरे प्रोमो में सुरभि ज्योति दिखाई नहीं देती हैं. प्रोमो में एक तीसरी नागिन भी नजर आ रही है, जिसे सुरभि ही माना जा रहा है. वे पूरी तरह साफ दिखाई नहीं देतीं. उन पर सस्पेंस रखा गया है. इसका टीजर भी लॉन्च हो गया है, जिसमें करिश्मा तन्ना और रजत टोकस की प्रेम कहानी नजर आ रही है.

कलर्स के इस सीरियल में नागिन का किरदार इस बार अनिता हसनंदानी निभाएंगी. उनका लुक भी पहले प्रोमो में दिखाया गया है. नागिन सीरियल के पहले दो सीजन में मौनी रॉय और अदा खान मुख्य किरदार में थीं.

Advertisement

नागिन 3 जानी दुश्मन की कहानी से रिलेट किया गया है. बता दें कि जानी दुश्मन में अरमान कोहली ने नागराज की भूमिका निभाई थी जो मनीषा कोइराला की मौत का बदला लेने के लिए सभी का दुश्मन बनता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement