scorecardresearch
 

करण ने काजोल को किया सोशल मीडिया पर फॉलो, क्या फिर होगी दोस्ती

करण जौहर और काजोल की दो दशक पुरानी दोस्ती पिछले साल टूट गई थी. अब एक बार फिर करण जौहर ने फ्रेंडशिप डे पर काजोल के सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाया है.

Advertisement
X
करण जौहर और काजोल
करण जौहर और काजोल

करण जौहर और काजोल की दो दशक पुरानी दोस्ती पिछले साल टूट गई थी. अब एक बार फिर करण जौहर ने फ्रेंडशिप डे पर काजोल के सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर काजोल को फॉलो किया है.

करण ने पिछले साल अपनी ऑटोबायोग्राफी एन अनसूटेबल बॉय में लिखा था कि अब उनके और काजोल के बीच सब खत्म हो गया है. वे अब काजोल को फ्रेंड नहीं मानते.

बता दें कि दोनों के रिश्ते पिछले साल उस समय खराब हुए थे, जब करण जौहर और काजोल के पति अजय देवगन की फिल्में (ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय) क्लैश हुई थीं. काजोल ने अपने पति का साथ देते हुए करण से अपनी दो दशक पुरानी दोस्ती तोड़ ली थी.

दोनों की दोस्ती 1995 में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के सेट पर हुई थी. इस फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे और काजोल लीड एक्ट्रेस. बाद में करण ने अपनी डेब्यू फिल्म कुछ कुछ होता है में काजोल को कास्ट किया. इसके बाद काजोल करण की अधिकतर फिल्मों में नजर आईं. दोनों अकसर एक साथ पार्टियों में नजर आते थे.

Advertisement

इसके अलावा के खार ऑफिस में काजोल घंटों बिताती थीं. यहां तक की दूसरे प्रोड्यूसर्स से भी वे करण के ही ऑफिस में मुलाकात करती थीं. अब देखना है कि करण के दोबारा दोस्ती के हाथ बढ़ाने को काजोल किस तरह से लेती हैं. इतना जरूर साफ है कि करण काजोल से पुराने शिकवे-गिले मिटाना चाहते हैं.

Advertisement
Advertisement