scorecardresearch
 

पुरुष के साथ डिनर पर जाने में डर लगता है- करण जौहर

करण ने एक ऐसे वाकये के बारे में भी बताया जब एक पत्रकार ने उनसे शाहरुख खान के साथ सोने का सवाल पूछ दिया था. करण ने इस पर जवाब दिया था- 'क्या मैं पूछूं कि तुम अपने भाई के साथ सोते हो.'

Advertisement
X
करण जौहर
करण जौहर

फिल्म निर्माता करण जौहर ने कहा है कि वह अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी अफवाहों से इस कदर तंग आ चुके हैं कि अब उन्हें किसी पुरूष दोस्त के साथ बाहर जाने तक में डर लगता है.

अपनी आत्मकथा एन अनसुटेबल ब्वॉय के जरिये अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़े कई रहस्यों का खुलासा करने वाले 44 वर्षीय निर्देशक ने कहा कि उनको हर उस व्यक्ति के साथ जोड़ दिया जाता है, जो उनके साथ नजर आता है. बकौल जौहर इससे

जब पत्रकार ने पूछा- शाहरुख के साथ सोए हो
करण ने एक ऐसे वाकये के बारे में भी बताया जब उनसे शाहरुख खान के साथ सोने का सवाल पूछ दिया था. करण ने इस पर जवाब दिया था- 'क्या मैं पूछूं कि तुम अपने भाई के साथ सोते हो.'

एक टीवी चैनल के साथ हालिया साक्षात्कार में जौहर ने कहा, मैं किसी और पुरूष के साथ रात्रिभोज के लिए भी जाने से डरता हूं क्योंकि हर जगह इस बात की अटकलें लगायी जाती हैं कि अगर आप किसी पुरूष के साथ रात्रिभोज के लिए जाते हैं तो इसका मतलब है कि आप उसके साथ सोते हैं. इसलिए दो पुरूष बतौर दोस्त बाहर नहीं जा सकते.

Advertisement
Advertisement