अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार हैं. एक दूसरे को बेपनाह प्यार करने के साथ ये दोनों हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट भी करते हैं. इन दिनों काजोल और अजय देवगन अपने बेटे युग और बेटी न्यासा संग हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं. हॉलिडे से काजोल लगातार फोटो शेयर कर रही हैं.
हाल ही में काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वेकेशन से एक तस्वीर शेयर की है. फोटो में अजय देवगन और उनके बेटे युग पूल में एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बैकग्राउंड में हरियाली नजर आ रही है. काजोल ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “Thinking about all this glory surrounding us ..... somewhere in the mountains.”
View this post on Instagram
Advertisement
बता दें कि इससे पहले काजोल ने फैमिली संग अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की. फोटो में काजोल, अजय देवगन और उनके दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं. फोटो के बैकग्राउंड में चारों तरफ फैली हरियाली और पहाड़ दिखाई दे रहे हैं.
View this post on Instagram
काजोल और अजय देवगन की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो फिल्म तानाजी में 12 के लंबे गैप के बाद एक साथ नजर आएंगे. यह फिल्म 2020 में 10 जनवरी को रिलीज हो सकती है. इस फिल्म के साथ ही ओम राउत अपनी डायरेक्शन पारी की शुरुआत करेंगे. इस फिल्म में काजोल और अजय के अलावा सैफ अली खान भी नज़र आएंगे.