scorecardresearch
 

कबीर खान ने किया ऐलान, ये होगी सलमान के साथ अगली फिल्म

कबीर खान ने ऐलान किया है कि वह सलमान खान के साथ जो अगली फिल्म करेंगे वो राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित होगी.

Advertisement
X
कबीर खान और सलमान खान
कबीर खान और सलमान खान

सुपरस्टार सलमान खान के साथ दो ब्लॉकबस्टर फिल्में 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' देने वाले निर्देशक कबीर खान का कहना है कि अभिनेता के साथ उनकी तीसरी फिल्म राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित होगी. कबीर इस फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू करेंगे.

'मैं जुलाई में के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू करूंगा. यह फिल्म में बड़े स्तर पर राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ी होगी.'

कबीर ने दिल्ली में 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह से इतर अपनी अगली फिल्म के बारे में बात की. उनकी फिल्म को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिला.

इस फिल्म में ने भारत से पाकिस्तान का सफर करने वाले एक इंसान की कहानी को दर्शाया है, जो एक बच्ची को उसके बिछड़े माता-पिता से मिलाने पाकिस्तान जाता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement