सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे सुपर स्टार हैं जिनके साथ काम करने की ख्वाहिश हर अदाकारा की होती है. सलमान अब तक हर नई पुरानी अभिनेत्री के साथ जोड़ी बना चुके हैं लेकिन दीपिका पादुकोण के साथ वह अभी तक नहीं दिखे हैं.
हाल ही में खबरें आई थी कि वह डायरेक्टर कबीर खान की अपकमिंग फिल्म में सलमान खान के साथ नजर आ सकती हैं. लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि दीपिका को और उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया है. इससे पहले भी ‘सुल्तान’ में सलमान के साथ दीपिका को कास्ट करने की बात हो रही थी लेकिन ऐसा हो न सका.
कबीर खान की यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा होगी और इसमें भारत-चीन के बॉर्डर की स्टोरी होगी जिसके लिए किसी चाइनीज अभिनेत्री को कास्ट करने की बात चल रही है. वहीं दूसरी तरफ सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं तो दीपिका भी अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द जेंडर ऑफ केज' की शूटिंग के लिए देश से बाहर हैं.
सलमान इससे पहले कबीर के साथ सलमान ने ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ कर चुके हैं. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाया था. कबीर के साथ सलमान की यह तीसरी फिल्म होगी.