बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर किसी न किसी वजह से हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं. इस बार जाह्नवी एक बच्चे को खाना खिलाने को लेकर चर्चा में है. उनका यह वीडियो सोशरल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उनके इस सरल व्यवहार की लोग तारीफ कर रहे हैं.
दरअसल, बांद्रा में सैलून जाने के दौरान एक बच्चा से खाना मांगने लगा. इस पर जाह्नवी वापस कार में लौटीं और बिस्किट के दो पैकेट निकालकर उसे दे दिए. जाह्नवी का यह रिएक्शन इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. लोग उनके इस बिहेवियर की तारीफ कर रहे हैं. इससे पहले भी जाह्नवी अपने छोटे फैन्स के साथ बेस्ट बिहेवियर को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं.
View this post on Instagram
जब दिवाली पार्टी में जाह्नवी ने दिलाई मां की याद-
हाल ही में में जाह्नवी के लुक ने लोगों का ध्यान खींचा था. की दिवाली पार्टी में जाह्नवी ने व्हाइट साड़ी पहनी थी. उनके इस गेटअप को देखकर फैंस उन्हें उनकी मां श्रीदेवी से कंपेयर करने लगे. इस दौरान जाह्नवी बिल्कुल श्रीदेवी की तरह रेड लिप्स और व्हाइट झुमकों में नजर आईं. उनके लुक को लोगों ने काफी पसंद किया.
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी जल्द ही फिल्म गुंजन सक्सेना द करगिल गर्ल और रूहीआफ्जा में नजर आने वाली हैं. दोनों फिल्मों में जाह्नवी के किरदार और उनके लुक के पोस्टर्स पहले ही रिलीज हो चुके हैं. करगिल गर्ल में जाह्नवी ने पायलट गुंजन सक्सेना का लीड रोल निभाया है.