म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान और एक साथ हाथ में हॉकी लिए नजर आए. असल में रहमान ने अपने ट्विटर हैंडल से भारत में जल्द ही आजोजित होने जा रहे हॉकी मेन्स वर्ल्ड कप के थीम सॉन्ग का प्रोमो शेयर किया. जिसमें रहमान सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आ रहे हैं. प्रोमो में दोनों "जय हिंद हिंद जय इंडिया" गाते हुए नजर आ रहे हैं.
बता दें कि हॉकी वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी कलिंग स्टेडियम भुवनेश्वर में होगी, जिसमें एआर लाइव परफॉर्म करेंगे. फिलहाल यह पूरा सॉन्ग रिलीज होने में वक्त है और तक तक फैन्स को इंतजार करना होगा. इस खूबसूरत थीम सॉन्ग को गुलजार ने लिखा है और इसे संगीत दिया है एआर रहमान ने.
प्रोमो वीडियो में भारतीय हॉकी टीम भी नजर आती है. 46 सेकंड के इस वीडियो में खुद रहमान भी हॉकी को प्रमोट करते नजर आए. वीडियो में इंडियन कल्चर की और उड़ीसा की संस्कृति की झलक भी नजर आती है.
गाने को तैयार करने में नयनतारा, शिवमणि, नीति मोहन, श्वेता मोहन, साशा तिरुपति, श्वेता पंडित और हर्षदीप ने भी साथ दिया है जो कि संभवतः फुल वीडियो में नजर आएं. रहमान ने 15 नवम्बर को इस गाने की घोषणा की थी और कहा था कि वह इस सॉन्ग को कटक और भुवनेश्वर में लाइव परफॉर्म करेंगे. उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रहमान को इस थीम सॉन्ग के लिए थैंक्स भी कहा है.