scorecardresearch
 

दमदमी माई बनीं दिशा पटानी, वेलेंटाइंस डे पर इस कॉलेज में होगी पूजा

हर साल वेलेंटाइन डे के मौके पर दिल्ली के हिंदू कॉलेज में होने वाली वर्जिन ट्री की पूजा में इस बार इस एक्ट्रेस को 'दमदमी माई' की पदवी मिली है...

Advertisement
X
दिशा पटानी
दिशा पटानी

दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू का कॉलेज का नाम तो आपने सुना ही होगा लेकिन आज हम इसके बारे में एक यूनीक बात बताने जा रहे हैं. हर साल इस कॉलेज में वेलेंटाइन डे के मौके पर यहां मौजूद एक पेड़ की पूजा की जाती है जिसे स्टूडेंट्स 'वर्जिन ट्री' कहते हैं. इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी को यहां की दमदमी माई बनाया गया है.


लवर्स प्वांइट के नाम से मशहूर हिंदू कॉलेज का ये कीकर का पेड़ वेलेंटाइन डे पर पूजा जाता है. हर साल इस मौके पर एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को दमदमी माई बनाया जाता है और इस साल ये पदवी को दी गई है. लास्ट ईयर उर्वशी रौतेला को दमदमी माई बनाया गया था और इससे पहले दीपिका पादुकोण और सनी लियोन के पोस्टर भी इस पूजा का हिस्सा बन चुके हैं.

Advertisement


वेलेंटाइन डे के दिन पेड़ को पानी से भरे हार्ट शेप के लाल गुब्बारों से सजाया जाता है. पेड़ को सजाने के बाद स्टूडेंट्स यहां 'दमदमी माई' की फोटो लगाते हैं. यहां के स्टूडेंट्स का मानना है कि दमदमी माई की पूजा करने से अच्छा गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड मिलता है.


Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement