scorecardresearch
 

ये है ईशा देओल की बेटी का नाम, नानी हेमा मालिनी ने किया खुलासा

ईशा देओल ने अपनी बेटी का नाम तय कर लिया है. यह नानी हेमा मालिनी के ससंदीय क्षेत्र से जुड़ा है.

Advertisement
X
हेमा मालिनी,  भरत तख्तानी और ईशा देओल
हेमा मालिनी, भरत तख्तानी और ईशा देओल

ईशा देओल ने शुक्रवार की सुबह बेटी को जन्म दिया था. उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है. बेटी के साथ उनकी पहली तस्वीर सामने आ चुकी है. ईशा की बेटी का नाम भी तय कर लिया गया है, जिसे नानी हेमा मालिनी ने जाहिर किया है.

ईशा की बेटी का नाम राध्या रखा गया है. जो कि राधा से निकला है. हेमा ने बताया, राधा-कृष्ण की नगरी मथुरा मेरा संसदीय क्षेत्र है, इसलिए यह नाम सुनकर मथुरा के निवासी बेहद खुश हैं. राधा रानी वहां के लिए महत्वपूर्ण है. धर्मेंद्रजी भी इस नाम से बेहद खुश हैं. यह नाम ईशा और उनके पति भरत तख्तानी ने तय किया है.

ईशा देओल बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी हैं. इसी साल अप्रैल में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी. वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती थीं.डिलिवरी के बाद ईशा फोटोग्राफर्स के सामने अपनी खुशी जाहिर करने से पीछे नहीं रहीं. ईशा देओल की शादी भरत तख्तानी से हुई है. कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 के जून महीने में दोनों शादी के बंध में बंधे थे. करियर की बात करें, तो ईशा साल 2015 के बाद से बड़े परदे पर नजर नहीं आई हैं. उन्हें आखिरी बार साल 2015 में किल देम यंग नाम की एक मल्टी-लैंग्वल फिल्म में देखा गया था.

Advertisement

इस खबर के बाद धर्मेंद्र और हेमा मालिनी को दूसरी बार नाना-नानी बनने का मौका मिला है. इससे पहले वे अपनी बड़ी बेटी आहना के ग्रैंड पैरेंट्स बन चुके हैं. आहना की शादी वैभव वोहरा से हुई है. उनका एक बेटा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement