scorecardresearch
 

इस खास लोकेशन पर शूट करने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी हाफ गर्लफ्रेंड

चेतन भगत की नॉवेल पर बन रही 'हाफ गर्लफ्रेंड' ने एक रिकॉर्ड बनाया है. किसी खास लोकेशन पर शूट की जाने वाली यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है.

Advertisement
X
अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर
अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर

अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर 'हाफ गर्लफ्रेंड' ने एक अनोखा रिकॉर्ड बना लिया है. यह फिल्म भारत की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसकी शूटिंग यूनाइटेड नेशन के हेडक्वार्टर में हुई है.


यह फिल्म चेतन भगत के नॉवेल पर बनी है. फिल्म में प्राइमरी रुलर एजुकेशन का मेसेज है और इसी कारण यूएन अधिकारियों ने फिल्म को यूएन हेडक्वार्टर में शूट करने की इजाजत दी.

अर्जुन कपूर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.

यह फिल्म 19 मई को रिलीज होगी. बता दें कि 2014 में भी अर्जुन ने चेतन भगत के नॉवेल पर बनी '2 स्टेट्स' फिल्म में काम किया था. फिल्म में अर्जुन के साथ आलिया भट्ट थीं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement