scorecardresearch
 

केजरीवाल का ऐलान, गुलाम अली दिसंबर में दिल्ली में करेंगे कंसर्ट

अरविंद केजरीवाल सरकार ने गुरुवार को पाकिस्तानी गायक गुलाम अली को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कंसर्ट करने के लिए आमंत्रित किया था जिसके चलते गुलाम अली उनके इस न्योते को स्वीकारते हुए दिल्ली में दिसंबर महीने में कंसर्ट करने के लिए हामी भर दी है.

Advertisement
X
कपिल मिश्रा के संग गुलाम अली
कपिल मिश्रा के संग गुलाम अली

अरविंद केजरीवाल सरकार ने गुरुवार को पाकिस्तानी गायक गुलाम अली को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कंसर्ट करने के लिए आमंत्रित किया था जिसके चलते गुलाम अली उनके इस न्योते को स्वीकारते हुए दिल्ली में दिसंबर महीने में कंसर्ट करने के लिए हामी भर दी है.

इस बात की जानकारी खुद ने ट्वीट करके दी है. उन्होंने ट्वीट पोस्ट कर लिखा है, 'गुलाम अली साहब. हम आपके बहुत बड़े फैन हैं. अभी आपसे बात करके बहुत अच्छा लगा. दिसंबर में दिल्ली में प्रोग्राम के लिए हामी भरने के लिए शुक्र‍िया.

Ghulam Ali Sahib. Hum apke bahut bade fan hain. Abhi apse baat karke bahut acha laga. Thanks for agreeing to do a program in Delhi in Dec.

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)

इसके अलावा दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने भी गुलाम अली से मुलाकात की है और तस्वीर के साथ ट्वीट कर दिल्ली में गुलाम अली साहब के कंसर्ट की पुष्टि की है.

 


यही नहीं खुद ने भी दिस्बंर में दिल्ली में प्रोग्राम करने की बात कही है.

गौरतलब है कि के मुंबई कंसर्ट को शिवसेना के आदेश पर रद्द कर दिया गया था. शि‍वसेना की तरफ से बाधा डालने की चेतावनी के बाद मुंबई में अली का कंसर्ट बुधवार को रद्द कर दिया गया था. पार्टी ने आगाह किया था कि सीमा पार से जब तक आतंकवाद नहीं रूकता पाकिस्तान के किसी भी कलाकार को शहर में प्रस्तुति की इजाजत नहीं दी जाएगी. इसके अलावा पुणे भी इस मामले के चलते गुरुवार को रद्द कर दिया गया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement