scorecardresearch
 

Film wrap: Box office पर 'सोनू के टीटू...' का धमाल, करीना उदयपुर रवाना, मायूस दिखे तैमूर

टीटू की स्वीटी को बॉक्स ऑफिस पर फैंस का पूरा सपोर्ट मिल रहा है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का बिजनेस कर लिया है. शनिवार को करीना कपूर खान उदयपुर रवाना हुईं. मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें छोड़ने उनके बेटे तैमूर अली खान मायूस नजर आए.

Advertisement
X
Film Wrap
Film Wrap

टीटू की स्वीटी को बॉक्स ऑफिस पर फैंस का पूरा सपोर्ट मिल रहा है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का बिजनेस कर लिया है. शनिवार को करीना कपूर खान उदयपुर रवाना हुईं. मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें छोड़ने उनके बेटे तैमूर अली खान मायूस नजर आए.

इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी को बॉक्स ऑफिस पर फैंस का पूरा सपोर्ट मिल रहा है. फिल्म के पहले दिन की कमाई से ट्रेड एनालिस्ट भी हैरान हैं. न कोई हॉलीडे न कोई त्योहार लेकिन इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का बिजनेस कर लिया है.

शनिवार को करीना कपूर खान उदयपुर रवाना हुईं. मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें छोड़ने उनके बेटे तैमूर अली खान भी आए.

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की एक्ट्रेस जया भट्टाचार्या की मां का निधन 23 फरवरी को हो गया. कुछ महीने पहले ऐसी खबरें आई थी कि जया के पास अपनी मां के इलाज के लिए पैसे नहीं है.

Advertisement

असमिया सिंगर पपॉन पर 'द वॉयस इंडिया किड्स' के एक कंटेस्टेंट को गलत तरह से किस करने का आरोप लगा है. उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ. इस सब आरोपों पर अपनी सफाई देने के बाद उन्होंने ये रियलिटी शो भी छोड़ दिया. पपॉन इसके जज थे.

छोटे पर्दे की लाडली बहू दीपिका कक्कड़ आखिरकार शोएब इब्राहिम की हो गईं. एक्ट्रेस गुरुवार को शोएब के पैतृक घर जो कि यूपी के मौदाहा गांव में हैं शादी के बंधन में बंधी. शादी के बाद ससुराल में दीपिका की ग्रैंड वेलकम के साथ एंट्री हुई.

रियलिटी शो की नाबालि‍ग कंटेस्टेंट को गलत तरीके से किस करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब विवाद में फंसे सिंगर पपॉन के बचाव में माइनर कंटेस्टेंट का एक वीडियो जारी किया गया है. बच्ची ने पपॉन को बेकसूर बताया है. बच्ची उसी रियलिटी शो द वॉयस ऑफ इंडिया किड्स का हिस्सा है, जिसमें पपॉन जज की भूमिका में हैं.

Advertisement
Advertisement