scorecardresearch
 

एक्वामैन का Box Office तड़का: 5 दिन में छौंक डाले 39 करोड़ रुपये

सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान की केदारनाथ और रजनी कांत, अक्षय कुमार की 2.0 के सामने हॉलीवुड मूवी एक्वामैन का भारत में शानदार बिजनेस रहा. मूवी ने 5 दिन में 39 करोड़ कमा लिए हैं. ये फिल्म जल्द ही 50 करोड़ के क्लब में शामिल होगी.

Advertisement
X
एक्वामैन का पोस्टर (इंस्टाग्राम)
एक्वामैन का पोस्टर (इंस्टाग्राम)

जेसन मोमोआ की फिल्म एक्वामैन भारत में शानदार प्रदर्शन कर रही है. मूवी ने भारत में 18 दिसंबर तक 39.23 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. ये जल्द ही 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. बता दें, एक्वामैन 14 दिसंबर को भारत में हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हुई है. मूवी को सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

वार्नर ब्रदर्स की फिल्म अमेरिका से 1 हफ्ते पहले भारत में रिलीज की गई. एक्वामैन 2.0 और केदारनाथ जैसी फिल्मों को भी बराबरी की टक्कर दे रही है. लोगों के इस क्रेज का ट्रेड एक्सपर्ट्स में पहले से ही अनुमान लगा लिया था. उन्होंने ओपनिंग वीकेंड में एक्वामैन के 20 करोड़ का बिजनेस करने का दावा किया था. जो कि सच भी साबित हुआ.

Advertisement

जैसे कि टाइटल से ही मालूम पड़ता है अंडर वॉटर सुपरहीरो की कहानी है. एक्वामैन कंप्लीट एंटरटेनर मूवी है. इसमें एक्शन सीन्स की भरमार है. फिल्म में समंदर के अंदर की दुनिया को के जरिए शानदार तरीके से दिखाया गया है. मूवी को जेम्स वॉन ने डायरेक्ट किया है. जेसन मोमोआ और एम्बर हर्ड लीड रोल में हैं.

A post shared by (@aquamanmovie) on

A post shared by (@aquamanmovie) on

A post shared by (@aquamanmovie) on

US में एक्वामैन 21 दिसंबर को रिलीज होगी. इसे 7 दिसंबर को में रिलीज किया जा चुका है. चीन में भी एक्वामैन जबरदस्त कमाई कर रही है. इसने चीन के पर ओपनिंग वीकेंड में करीबन 667 करोड़ की कमाई की.

Advertisement
Advertisement