scorecardresearch
 

खुशखबरी! दूसरी बार पापा बनने जा रहे हैं फरदीन खान

कुछ समय पहले खूब चर्बी चढ़ाए दिखे फरदीन खान को लेकर एक गुड न्यूज आई है. वह दूसरी बार पापा बनने वाले हैं...

Advertisement
X
नताशा के साथ फरदीन खान
नताशा के साथ फरदीन खान

बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान अर्से से गुम हैं. बहरहाल उनको लेकर ये एक खबर उनके फैन्स की उदासी दूर कर देगी. सुनने में आया है कि फरदीन की वाइफ नताशा दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं.

बता दें कि नताशा और फरदीन पहले से ही एक 3 साल की बेटी के मम्मी पापा है. जाहिर है कि उनके पूरा परिवार इस खबर से बेहद खुश है.

लंदन में हैं नताशा
नताशा इन दिनों लंदन में हैं और प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीने को खत्म कर चुकी हैं. बताया जा रहा है कि वो डिलिवरी के दौरान भी लंदन में ही रहेंगी. भी पिछले कुछ समय से लंदन में थे लेकिन कुछ दिनों पहले वो भारत लौट आए हैं.


कब होगी बॉलीवुड में वापसी
फरदीन खान ने बड़े पर्दे से काफी समय से दूरी बना रखी है. एक समय में उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे स्मार्ट एक्टर्स में होती थी. लेकिन कुछ फिल्मों के बाद जब उनको सफलता नहीं मिली तो वे स्क्रीन से दूर हो गए.

Advertisement

कुछ समय पहले वह में दिखे तो उनको देखकर सभी चौंक गए. वैसे उनके लिए अब कहा जा रहा है कि वह सलमान खान के साथ नो एंट्री के सीक्वल से पर्दे पर दोबारा दिखेंगे. तो इंतजार करते हैं इस खबर के कंफर्म होने का!

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement