scorecardresearch
 

दिल्ली में पीछे पड़ा फैन, फिर दिशा पटानी ने उठाया ये कदम

दिल्ली में एक विजिट के दौरान एक फैन ने दिशा पटानी का खूब पीछा किया. और फिर दिशा ने उठाया ये कदम...

Advertisement
X
दिशा पटानी
दिशा पटानी

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ एयरपोर्ट पर हुई छेड़खानी को शायद ही कोई भूला होगा और अब एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ की खबर सामने आई है.

M.S. DHONI: THE UNTOLD STORY फेम एक्ट्रेस दिशा पटानी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. हाल ही में एक्ट्रेस दिशा पटानी एक ब्रैंड के शूट के लिए दिल्ली आई हुई थीं जहां एक अनजान शख्स नें उनका पीछा किया.


कथित तौर पर, यह शख्स लगातार दो दिन दिशा से मिलने के लिए उनके होटल आता रहा. यही नहीं, इस अनजान शख्स ने एक्ट्रेस दिशा पटानी को उनके सेट से लेकर शॉपिंग मॉल और फिर मूवी थियेटर तक, हर जगह पीछा किया. यहां तक ​​कि होटल के कर्मचारियों के साथ भी उसका झगड़ा हो चुका है क्योंकि उन्हें दिशा से मिलने की इजाजत नहीं दी गई थी, और तुरंत होटल से बाहर निकाल दिया गया था.

Advertisement


एक्ट्रेस दिशा पटानी के अनुसार जब उन्हें इस बारे में पता चला था तो उन्हें यह एक सदमे का सामना करना जैसा लग रहा था. उनके लिए यह एक डरावना अनुभव था.

हालांकि दिशा ने इस मामले के लिए कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी लेकिन अब वह अपनी सेफ्टी के लिए हर समय अपने साथ बॉडीगार्ड को रखने का फैसला किया है. खैर बॉलीवुड इंडस्ट्री के शो-बिज में होने से एक्ट्रेस दिशा पटानी को तो अब इस बात का ख्याल रखना ही पडेगा! 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement