scorecardresearch
 

बिग बॉस 12 के इस कंटेस्टेंट को नापसंद करती हैं दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, कभी नहीं मिलेंगी

Bigg Boss 12 Latest News इस बिग बॉस कंटेस्टेंट को दीपिका कक्कड़ इब्राहिम बिल्कुल नहीं करती पसंद. शो से निकलने के बाद भी नहीं खत्म हुआ एक्ट्रेस का गुस्सा? एक्ट्रेस ने कहा कि वो इस घरवाले से कभी मिलना पसंद नहीं करेंगी.

Advertisement
X
दीपिका कक्कड़ इब्राहिम (फोटो: इंस्टाग्राम)
दीपिका कक्कड़ इब्राहिम (फोटो: इंस्टाग्राम)

दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने बिग बॉस सीजन 12 के दौरान घर के अंदर सिर्फ एक ही रिश्ता बनाया. शो में एक्ट्रेस और क्रिकेटर श्रीसंत के बीच भाई-बहन का मजबूत बॉन्ड देखने को मिला. वे दोनों शुरुआत से ही गेम में साथ रहे. बाकी घरवालों से दीपिका का कम Interaction होता था. दीपिका की घर में वकील बाबू रोमिल चौधरी से बिल्कुल नहीं बनती थी.

दीपिका ने बिग बॉस हाउस में खुलेआम रोमिल चौधरी को नापसंद करने की बात कबूली थी. घर से निकलने के बाद आज तक को दिए इंटरव्यू में भी दीपिका ने कहा कि वो रोमिल से कभी नहीं मिलेंगी. एक्ट्रेस ने कहा- ''मैं सामने से होकर रोमिल चौधरी से कभी नहीं मिलना चाहूंगी. पता नहीं क्या है उनके बारे में जो मैं उन्हें पसंद नहीं करती. पूरे सीजन वो मुझे पसंद नहीं आए. ये बात रोमिल भी जानते हैं.''

Advertisement

ने बताया कि रोमिल चौधरी बिल्कुल भी सीधे साधे नहीं है. बकौल दीपिका, ''जो लोग हर कदम पर सामने वाले को नीचा दिखाते हैं, मुझे उनसे दिक्कत है. जिस तरह से शो में रहे वो शायद शो के लिए अच्छा होगा. लेकिन मुझे रोमिल की जर्नी पसंद नहीं आई. मैं उनसे कभी कॉन्टैक्ट नहीं करना चाहूंगी.''

A post shared by (@romilchaudhary02) on

A post shared by (@ms.dipika) on

A post shared by (@ms.dipika) on

A post shared by (@ms.dipika) on

हाउस में दीपिका के शालीन और सभ्य बिहेवियर ने सभी को इंप्रेस किया. घर में कई बार दीपिका को उकसाने की कोशिश भी की गई, लेकिन उन्होंने कभी अपना आपा नहीं खोया. इस पर ने कहा- ''12वां सीजन तो Provocation का मिसाल बन गया होगा. पता नहीं क्यों हर कदम पर सेलेब्स को नीचा दिखाते हैं?''

बिग बॉस सीजन 12 में श्रीसंत दूसरे जबकि दीपक ठाकुर तीसरे नंबर पर रहे. दीपक ठाकुर ब्रीफकेस लेकर बाहर हो गए थे. अंतिम चार में रोमिल चौधरी भी शामिल थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement