उतार-चढ़ाव हर इंसान की जिंदगी में आते हैं. और करियर का उतार-चढ़ाव समान्य बात है. उनका कहना है कि पेशंस रखकर मुश्किल दौर से सक्सेस पाई जा सकती है.
दीपिका ने कहा, 'एक एक्ट्रेस होने के नाते आपको हर तरह के हालात का सामना करना पड़ता है. आज मेरा करियर अच्छा जा रहा है, लेकिन बीते समय में मैंने मुश्किल दौर भी देखा है,
यह पूछने पर कि दीपिका असफलता को किस तरह लेती हैं. उन्होंने कहा, 'मैंने यह सीखा है कि जो भी हो, आप जो कुछ भी करें, लेकिन पेशंस जरूर रखें. धैर्य रखने से ही सबकुछ सही होता है.'
दीपिका ने फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड मे कदम रखा था. उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' काफी सफल रही है.