भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार अपने अफेयर को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार दीपिका का नाम सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के साथ जुड़ रहा है. यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि जोकोविच की एक्स-गर्लफ्रेंड नताशा बेलवेलेक ने यह दावा किया है.
Deepika terlihat bersama Novak Djokovic tadi malam di LA, Crazens 😉😉😉😍😍😍
— Deepika Indonesia FC (@DPFCrazenesia)
विदेशी मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, की एक्स-गर्लफ्रेंड ने कहा है कि दीपिका के साथ डेट कर जोकोविच काफी खुश होंगे. आपको बता दें कि 2016 में दीपिका और नोवाक को एक साथ देखा गया था, दोनों ने लॉस-एंजिलिस के 'द नाइस गाय' में एक साथ डिनर किया था. जिसके बाद दोनों को एक ही गाड़ी में देखा गया था.
गौरतलब है कि पिछले काफी समय से नोवाक जोकोविच और उनकी पत्नी एलेना जोकोविच के बीच संबंध काफी अच्छे नहीं चल रहे हैं. इसके अलावा जोकोविच का नाम कई अन्य महिलाओं के साथ भी जुड़ चुका है.
इनमें यूक्रेन की लेडी डीजे ली नाम भी शामिल है. आपको बता दें कि वर्तमान में कथित तौर पर दीपिका पादुकोण बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं. वहीं जोकोविच की शादी एलेना के साथ 2014 में हुई थी.